किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन । पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम आवेदन प्रक्रिया | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Form | किसान सम्मान निधि स्कीम प्रधानमंत्री पंजीकरण
PM Kisan Samman Nidhi Yojana :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे तथा सीमांत किसानो का समर्थन करते हुए उन्हें बेहतर आजीविका के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के द्वारा अंतरिम बजट 2020 के दौरान की गयी थी |
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के सभी छोटे तथा सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य ज़मीन है उन्हें केंद्र सरकार द्वारा सालाना 6000 रूपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर (रुपए 2000) किस्तों में प्रदान की जा रही है प्यारे दोस्तों आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2020 के ज़रिये किस तरह लाभ उठा सकते है आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं|

किसान सम्मान निधि योजना 2020
इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि 6000 रूपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये की तीन किश्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2020 के अंतर्गत 12 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को शामिल किया जायेगा | इस योजना के तहत लगने वाली कुल लागत 75 ,000 करोड़ रूपये है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है |
Key Points PM Kisan Samman Nidhi Yojana
Scheme | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
Introduced by | PM Narendra Modi |
Introduced date | February 2019 |
Ministry | Ministry Farmer welfare |
Start date of registration | Available Now |
Last date of registration | Not yet declared |
Status | Active |
Cost of Scheme | Rs 75 ,000 |
No Of Beneficiary | 12 Crore |
Beneficiary | Small & Marginal Farmer |
Benefits | Financial support of Rs 6000 |
Mode of application | Online/offline |
Official website | http://pmkisan.gov.in/ |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुए बदलाव
- आधार कार्ड अनिवार्य:- दोस्तों यदि आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाना चाहते है तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
- जोत की सीमा खत्म:- जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तब इस योजना में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था जिनके पास 2 हेक्टेयर या फिर 5 एकड़ खेती योग्य जमीन है। अब केंद्र सरकार द्वारा यह सीमा खत्म कर दी गई है।
- स्टेटस जानने की सुविधा:- अब आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2020 के अंतर्गत अपने आवेदन का स्टेटस खुद जान सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार नंबर या मोबाइल नंबर या बैंक खाता होना चाहिए। जिसकी मदद से आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- खुद रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा:- जब PM Kisan Samman Nidhi Yojana का आरंभ किया गया था तो इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन घर बैठे खुद करा सकता है।
- किसान क्रेडिट कार्ड:- वे सभी किसान जो PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत पंजीकरण करवाया है उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है। जिससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में आसानी होगी। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
मुख्य तथ्य किसान सम्मान निधि योजना 2020
- इस योजना के अंतर्गत होने वाला सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी |
- भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020 से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in/ पर अपडेट कर दी गयी है
- इस पोर्टल पर की नई सूची के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों के नाम जारी करने की घोषणा की है
- ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की सूची में शामिल होने वाले लाभार्थियों को अगले 5 साल तक 6000 रूपये दिए जायेगे |
किसान सम्मान निधि योजना के दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक किसी जमीन होनी चाहिए|
- कृषि भूमि के कागज़ात होने चाहिए|
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आई डी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पते का सबूत
- खेत की जानकारी (खेत का आकार,कितनी जमीन है )
- पासपोर्ट साइज फोटो
Helpline Number
- Email: pmkisan-ict[at]gov[dot]in
- Phone: 011-23381092 (Direct HelpLine)
- Farmer’s Welfare Section
- Phone: 91-11-23382401 Email: pmkisan-hqrs[at]gov[dot]in
Conclusion
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की| हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आएगा| यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके भी पूछ सकते हैं| हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे| हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद|